{"_id":"5a02b0ed4f1c1b97678b9f68","slug":"btc-2014-fail-candidates-will-have-the-last-chance-of-application-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी 2014: फेल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
बीटीसी 2014: फेल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने बीटीसी 2014 बैच के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के अवशेष/अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी अब आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पहले 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन फेल हुए काफी अभ्यर्थी तय तिथि तक आवेदन नहीं कर सके। इसकी वजह से तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बीटीसी प्रशिक्षण 2014 के तीनों सेमेस्टर के अवशेष एवं फेल अभ्यर्थियों में से ज्यादातर द्वारा तय तिथि तक आवेदन न करने का पता चलने के बाद कुछ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह ने अंतिम तिथि आठ नवंबर तक बढ़ाने का आदेश जारी किया। सचिव ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में किसी तरह के संशोधन की जरूरत पड़ती है तो डायट के प्राचार्य या संबंधित अधिकारी नौ से 10 नवंबर के बीच यह काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी डायट प्राचार्य को आठ नवंबर तक अनिवार्य रूप से पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के अवशेष एवं फेल अभ्यर्थियों के आवेदन भरवाने को कहा है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X