Digital Marketing : इन 6 फील्ड में मिल रहे जॉब के हजारों मौके, जानें कैसे बनेगा इसमें आपका कॅरिअर
एक रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल मार्केटिंग की इंडस्ट्री 2027 तक 750 बिलियन डॉलर से भी अधिक की हो सकती है। इसलिए अगर आप इसमें करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही अवसर है। आप सफलता के एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के जरिए अपना करिअर बना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत समेत पूरी दुनिया में डिजिटलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। यह लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ व्यापार करने के तरीकों को भी बदल रहा है। दरअसल आज बड़ी संख्या में कंपनियां अपने उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का प्रयोग कर रही हैं। साथ ही अपने प्रोडक्ट्स/बिजनेस के प्रचार के लिए भी वो डिजिटल/ऑनलाइन तरीकों का प्रयोग कर रही हैं। यही वजह है कि डिजिटल मार्केटिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और आने वाले सालों में इसमें और भी ज्यादा ग्रोथ होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल मार्केटिंग की इंडस्ट्री 2027 तक 750 बिलियन डॉलर से भी अधिक की हो सकती है। इसलिए अगर आप इसमें कॅरिअर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही अवसर है। क्योंकि आज के समय में हर छोटी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी को डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ रही है और इस फील्ड में हर साल लाखों नौकरियां क्रिएट हो रही हैं। डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स के बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने Advanced Digital Marketing कोर्स की शुरूआत की है। अगर आप भी बेरोजगार हैं तो इस कोर्स के जरिए डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
इन 6 फील्ड्स में मिलेंगे हजारों जॉब्स के मौके
- डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव - ग्राहकों के साथ संपर्क स्थापित करने की रणनीतियों पर काम करना, कंपनी की सोशल मीडिया प्रजेंस पर काम करना। कंपनी की ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने के लिए गूगल और फेसबुक पर अभियानों का संचालन करना, कंपनी की वेबसाइट के एसईओ आदि पर काम करना। सैलरी - 3 से 5 लाख रुपये प्रति वर्ष
- सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) एक्सपर्ट - कीवर्ड रिसर्च, लिंक बिल्डिंग, आधुनिक एसईओ प्रक्टिसेज पर काम करना। कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट डेवलपमेंट, रैंकिंग रणनीतियां बनाना, टेक्निकल एसईओ करना आदि एसईओ एक्सपर्ट का काम होता है। सैलरी - 2.5 से 8 लाख रुपये प्रति वर्ष।
- सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMM) एक्सपर्ट - सोशल मीडिया पेजों की रणनीति बनाना, हर रोज कंटेंट तैयार कराकर पब्लिश करना, यूजर्स के कंटेंट की मॉनिटरिंग करना। सोशल मीडिया के एनालिटिक्स को समझना, संबंधित प्लेटफॉर्मों के सुचारू संचालन के लिए जरूरी विभागों के साथ मिलकर काम करना आदि। सैलरी - 3 से 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष।
- कंटेंट राइटिंग - ब्रांड विजिविलिटी बढ़ाने के लिए कंटेंट राइटर इंगेजिंग कंटेंट तैयार करते हैं। ये कंटेंट डिजिटल या प्रिंट प्लेटफॉर्मों पर पब्लिश होता है। कंटेंट राइटर ब्लॉग, आर्टिकल्स, ई मेल व सोशल मीडिया पोस्ट आदि तैयार करते हैं। सैलरी - 2 से 6 लाख रुपये प्रति वर्ष
- PPC एक्सपर्ट - पे पर क्लिक अभियान को एनालाइज करना, कीवर्ड रिसर्च करना, लैंडिंग पेज डिजाइन कराना, एड के लिए इंगेजिंग कॉपी लिखना, ऑडियंस को टारगेट करना, जियो स्पेशिफिक एड चलाना, ट्रेंड्स को मॉनिटर करना, पीपीसी कैंपेन का डेटा कंपाइल करके क्लाइंट को देना। कनवर्जन पर ध्यान रखना, अलग अलग कैंपेंन्स की परफॉर्मेंस को एनालाइज करना आदि। सैलरी - 4 से 6 लाख रुपये प्रति वर्ष
- गूगल Ads एक्सपर्ट - गूगल एड कंपैंने के सभी चरणों को मैनेज करना, पैड सर्च लैंडिंग पेजेज और एड कैंपेन को क्रिएट करना व ऑप्टिमाइज करना। ऑनलाइन मार्केटिंग कैंपेन के लिए गूगल एड को ड्राइव करना। रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट को बढ़ाने पर काम करना। विभिन्न डिवाइसेस पर डिस्प्ले कैंपेन को प्रबंधित करना। मार्केटिंग टीम से मिलकर उनकी जरूरतों के अनुसार गूगल एड तैयार करना आदि । 5 से 9 लाख रुपये प्रति वर्ष
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
Advanced Digital Marketing कोर्स के बाद करियर के लिए क्या अपॉरचुनिटीज मिलती हैं?
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजर
सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट
कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर
कॉपीराइटर
सर्च इंजन मार्केटर
इनबाउंड मार्केटिंग मैनेजर
कमेंट
कमेंट X