Delhi Govt Schools: सरकारी स्कूल में लगेंगे 21 हजार स्मार्ट बोर्ड, सात हजार कंप्यूटर से लैस होंगी आईसीटी लैब्स
Technology Upgrade: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही डिजिटल सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। शिक्षा विभाग मार्च के अंत तक 21 हजार स्मार्ट बोर्ड लगाने और 175 आईसीटी लैब में 7 हजार कंप्यूटर उपलब्ध कराने की तैयारी में है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जुड़ी पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मानसरोवर गार्डन स्थिति सर्वोदय स्कूल में नव निर्मित भवन, 101 आधुनिक आईसीटी लैब और दिलशाद गार्डन स्थित मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, क्लैट जैसे हर बड़े एग्जाम के लिए कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य है। लेकिन वास्तविकता यह है कि कई बच्चों के घरों में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 21, 000 क्लासरूम्स में अगले 4 वर्षों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 175 आईसीटी लैब्स में 7,000 कंप्यूटरों का टेंडर किया जा चुका है, जो 31 मार्च से पहले आ जाएंगे। दिल्ली में 1,000 से अधिक सरकारी स्कूल हैं और अगले 3 वर्षों में हर सरकारी स्कूल में आईसीटी लैब होगी। उन्होंने कहा की आज दिल्ली सरकार द्वारा लाडली फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित आईसीटी लैब्स में हर टेबल पर अलग कंप्यूटर और अलग यूपीएस उपलब्ध कराए गए हैं।
लाडली फाउंडेशन की ओर से अब तक 100 आईसीटी लैब्स में 2,000 कंप्यूटर डोनेट किए जा चुके हैं और 75 और लैब्स में 1,500 कंप्यूटर देने का वादा किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जा रही हैं।
कमेंट
कमेंट X