फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Campus Diaries: DU Semester Exam Dates 2026 Out, Exams from Dec 4; Check Details Here

दिल्ली विश्वविद्यालय: कब शुरू होंगी डीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं? छह लाख से अधिक छात्र बैठेंगे, नोट करें तारीख

Sat, 24 Oct 2026 12:31 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होंगी। 6 लाख से अधिक छात्र इसमें बैठेंगे। नियमित छात्रों के लिए बिना लेट फीस परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर और लेट फीस के साथ 22 नवंबर तय की गई है। वहीं, डीयू के पांच शिक्षक तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेण्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण सात का हिस्सा है।
 

विज्ञापन
Campus Diaries: DU Semester Exam Dates 2026 Out, Exams from Dec 4; Check Details Here
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में छह लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इसके लिए डीयू ने संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा तिथियों में टकराव होने पर छात्रों के आग्रह पर फाइनल डेटशीट में बदलाव किया जाएगा। डीयू की ओर से पहले ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है।   

विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म कब तक भरना होगा?

डीयू ने दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है।

  • नियमित कॉलेजों के यूजी और पीजी छात्रों को 15 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कहा गया है।
  • लेट फीस के साथ 22 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म का मौका मिलेगा।

यूजी स्तर के जुलाई में हुए दाखिले के तहत पहली बार पहले सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इनके साथ ही तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे।   

विज्ञापन


इसके साथ ही सुधारात्मक, एसेंशियल रिपीटर्स (ईआर) और पूर्व छात्रों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। नियमित कॉलेजों के अलावा नॉन-कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों की परीक्षाएं भी दिसंबर से शुरू होंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएल के यूजी और पीजी कोर्सों की परीक्षाएं फरवरी तक चलने की संभावना है। डीयू अधिकारी के अनुसार अभी यूजी स्तर के छात्रों के लिए संभावित डेटशीट जारी की गई है। यदि छात्र बताते हैं कि उनकी परीक्षा तिथियां किसी अन्य विषय की परीक्षा से टकरा रही है।   

Trending Videos

तमिलनाडु जाएंगे डीयू के शिक्षक

डीयू के पांच शिक्षक तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेण्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण सात का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी समझ और व्यवस्था, परंपराओं, रहन-सहन और सामाजिक जीवन को जानेंगे। वे स्थानीय संस्कृति, शैक्षणिक संस्थानों और विकास से जुड़े पहलुओं को भी समझेंगे।

प्रो. एम थिरुमल, डॉ नरेंद्र कुमार बिश्नोई, डॉ विनय गुप्ता, डॉ एकता रमन और डॉ चेतना गुप्ता इस कार्यक्रम के लिए नामित किए गए हैं। ये शिक्षक शनिवार से दो नवंबर तक दिल्ली के दल के साथ रहेंगे। यात्रा से लौटने के बाद, शिक्षक कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगे और विभाग में सहभागिता रिपोर्ट जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed