CAG Report: नैक का दावा, उच्च शिक्षा संस्थानों के मूल्यांकन मान्यता में गड़बड़ी पर सीएजी की रिपोर्ट अंतिम नहीं
CAG Report: राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने शुक्रवार को दावा किया कि उच्च शिक्षा संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता में गंभीर विसंगतियों की ओर इशारा करने वाली CAG रिपोर्ट अभी अंतिम नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NAAC ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि "कैग की कुछ मीडिया रिपोर्टों में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट अंतिम नहीं है, क्योंकि मान्यता प्रदान करने पर NAAC निदेशक का मसौदा अनुपालन उत्तर अभी भी CAG के सक्रिय विचाराधीन है। CAG के कार्यालय ने कुछ बदलावों का भी सुझाव दिया है जिन्हें शामिल किया जा रहा है और एक संशोधित मसौदा विचाराधीन है,"।
NAAC, UGC के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जो मान्यता के हिस्से के रूप में ग्रेडिंग के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन और प्रमाणन करता है। परिषद ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि इसकी मान्यता और मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। नैक के पूर्व अध्यक्ष भूषण पटवर्धन ने यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था कि विश्वविद्यालय अनुचित तरीकों से संदिग्ध ग्रेड प्राप्त कर रहे हैं।
इसमें कहा गया है, "नैक ने मूल्यांकन और मान्यता प्रक्रिया के बारे में संस्थानों को संभालने के लिए विभिन्न तंत्रों और इंटरैक्टिव प्लेटफार्मों को विकसित करने में समय-परीक्षणित पैटर्न और प्रथाओं का पालन किया है।"
कमेंट
कमेंट X