{"_id":"67c12c6e03362579c70a7147","slug":"ca-may-exam-mock-test-2025-series-released-for-may-exam-download-directly-from-here-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CA May Exam Mock Test 2025: सीए मई परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CA May Exam Mock Test 2025: सीए मई परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड
Fri, 28 Feb 2025 08:58 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:58 AM IST
सार
CA May Exam Mock Test 2025: सीए मई परीक्षा के लिए आईसीएआई ने मॉक टेस्ट सीरीज-I और II जारी की है। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली मॉक टेस्ट सीरीज़ के लिए लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन
CA May Exam 2025 Mock Test Series
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA May Exam 2025 Mock Test Series: सीए मई परीक्षा 2025 के लिए छात्रों के इंतजार का समय खत्म हो गया है। यदि आप सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अब आपके पास अभ्यास करने के लिए महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट पेपर सीरीज उपलब्ध हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज-I और II जारी करने की घोषणा की है। ये मॉक टेस्ट सीरीज मई 2025 और सितंबर 2025 के सीए फाउंडेशन कोर्स में सम्मिलित छात्रों के लिए 22 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां देखें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
सीए फाउंडेशन मॉक टेस्ट पेपर के फायदे
सीए परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं। ये छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव देने में मदद करते हैं, जिससे उनकी तैयारी का आकलन किया जा सकता है। इसके अलावा, मॉक टेस्ट्स से छात्र अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं और अंतिम परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सीए मई 2025 पंजीकरण 1 मार्च से शुरू होगा। बिना विलंब शुल्क के सीए मई 2025 पंजीकरण 14 मार्च को बंद हो जाएंगे। आईसीएआई के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ सीए मई 2025 पंजीकरण फॉर्म मार्च तक जमा कर सकते हैं।
ICAI CA May 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा | तिथियां |
| फाउंडेशन कोर्स परीक्षा | 15, 17, 19, और 21 मई 2025 |
| इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप-I | 3, 5, और 7 मई 2025 |
| इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप-II | 9, 11, और 14 मई 2025 |
| फाइनल परीक्षा ग्रुप-I | 2, 4, और 6 मई 2025 |
| फाइनल परीक्षा ग्रुप-II | 8, 10, और 13 मई 2025 |
| सदस्यों की परीक्षा | 10 और 13 मई 2025 |
ICAI CA May 2025 Mock Test Series: कैसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org] पर जाएं।
- होमपेज पर "Exams" लिंक पर क्लिक करें।
- अब "Examinations - May 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "CA Test Series for 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप मॉक टेस्ट सीरीज को डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सशक्त बना सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X