ICAI CA Result May 2024: आज जारी होंगे सीए इंटर और फाइनल के परिणाम; कैसे कर पाएंगे स्कोर चेक, यहां पढ़ें
ICAI CA Result May 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज सीए इंटर और फाइनल मई के परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Result May 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज सीए इंटर और फाइनल मई के परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर icai.nic.in अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
आपको बता दें की संस्थान ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से सीए परिणाम जारी करने की तिथि अधिसूचित की। उम्मीदवारों को स्कोर चेक करने के लिए उन्हें (CA) रिजल्ट लिंक में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक सेक्शन में 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
(ICAI) सीए के रिजल्ट के साथ ही आईसीएआई टॉप 50 रैंक धारकों की मेरिट सूची भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को परिणाम सत्यापन की सुविधा भी दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने परिणामों को सत्यापित करने के लिए समय सीमा से पहले इस सुविधा का लाभ उठाना होगा।
ICAI CA Result May 2024: रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- व्यक्तिगत विषय अंक (आपके कार्यक्रम के आधार पर)
- कार्यक्रम में प्राप्त कुल अंक
- उम्मीदवार की उत्तीर्ण स्थिति
- कुल प्राप्त अंक
ICAI CA Result May 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in. पर जाएं।
- सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परिणाम/सीए फाइनल मई 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को एक लॉगिन पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा।
- दिए गए बॉक्स में अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- अब ICAI CA मई, 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपना सीए परिणाम डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X