फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CA Inter May 2023 Exams ICAI announces one-time relaxation for provisionally registered students

ICAI: सीए इंटरमीडिएट में अस्थायी पंजीकृत छात्रों को मिलेगी छूट, नवंबर परीक्षा के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

Sun, 21 Aug 2022 04:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 04:16 PM IST
सार

CA Inter Exams: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह छात्रों को प्रदान किया जाने वाला एक बार का अवसर है। इस बीच, सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CA Inter May 2023 Exams ICAI announces one-time relaxation for provisionally registered students
ICAI CA Inter Exams - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA Inter Exams: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अस्थायी पंजीकृत छात्रों को एकबारगी छूट देने का एलान किया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2023 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए डायरेक्ट एंट्री रूट के माध्यम से इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में 31 जुलाई, 2022 तक अंतरिम रूप से पंजीकृत छात्रों के लिए एक दफा छूट की अनुमति दी है। 

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – icai.org पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। जिन छात्रों ने 31 जुलाई, 2022 तक डायरेक्ट एंट्री रूट के माध्यम से इंटरमीडिएट के लिए अंतरिम रूप से पंजीकरण किया है, उन्हें मई 2023 इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के परीक्षा फॉर्म को भरने से पहले न्यूनतम अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA Exam: अक्तूबर से पहले शुरू करनी होगी ट्रेनिंग

ऐसे छात्रों को आईसीआईटीएसएस पूरा करने के बाद एक अक्तूबर, 2022 को या उससे पहले अपना व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू करना होगा और फिर मई 2023 में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह छात्रों को प्रदान किया जाने वाला एक बार का अवसर है। 
 

विज्ञापन

ICAI CA Nov 22 Exam: 31 अगस्त से पहले कराना होगा पंजीयन

इस बीच, आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा 31 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-1 के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 02 नवंबर से शुरू होंगी और 09 नवंबर, 2022 को समाप्त होंगी, जबकि ग्रुप -2 की परीक्षाएं 11 से 17 नवंबर, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed