फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget Session 2022 Mallikarjun Kharge Slams Centre on Unemployment and asks Where are the 2 crore jobs that promised

Budget Session 2022: कांग्रेस नेता खड़गे ने बेरोजगारी पर केंद्र को घेरा, पूछा- नौ लाख पद खाली हैं कितनों को दीं नौकरियां?

Wed, 02 Feb 2022 02:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

Budget Session 2022 Kharge Slams Centre on Unemployment: कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद खड़गे ने बजट में अगले पांच साल में 60 लाख नई नौकरियां देने के एलान पर केंद्र सरकार को आईना दिखाया है। खड़गे ने कहा कि 2014 के चुनाव में आपने हर साल दो करोड़ जॉब्स देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?  

विज्ञापन
Budget Session 2022 Mallikarjun Kharge Slams Centre on Unemployment and asks Where are the 2 crore jobs that promised
मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

Budget Session 2022: बजट सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद खड़गे ने बजट में अगले पांच साल में 60 लाख नई नौकरियां देने के एलान पर केंद्र सरकार को आईना दिखाया। खड़गे ने कहा कि 2014 के चुनाव में आपने हर साल दो करोड़ जॉब्स देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? अब अगले पांच साल में 60 लाख नई नौकरियों का वादा कर रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार से सवाल: अब तक 15 करोड़ नौकरियां दे देनी थीं, कितनी दी?

खड़गे ने भाजना के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है। युवा संकट में हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, नया निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि 2014 में आपने हर साल दो  करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इसके आधार पर आपको अब तक 15 करोड़ नौकरियां दे देनी चाहिए थीं। लेकिन आपने वास्तव में कितनी नौकरियां प्रदान कीं? 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लाख पद खाली हैं और 60 लाख नौकरियों का वादा

उच्च सदन में विपक्ष के नेता खड़गे ने कहा कि इस साल के बजट में आपने अगले पांच वर्षों में सिर्फ 60 लाख नौकरियों का वादा किया है। जबकि केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली हैं। खड़गे ने सरकारी आंकड़े बताते हुए कहा कि रेलवे में लगभग 15 फीसदी पद, रक्षा क्षेत्र में 40 फीसदी और गृह मामलों से संबंधित विभागों में 12 फीसदी पद खाली पड़े हैं, तो फिर इन्हें भरा क्यों नहीं जा रहा है? राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर नौ फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2 फीसदी हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed