{"_id":"679dd683250900553a0c2b33","slug":"budget-2025-iit-medical-education-quality-increasing-seats-will-be-increased-know-what-announcements-were-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2025: आईआईटी-मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर होगा काम, बढ़ाई जाएंगी सीटें; जानें क्या घोषणाएं हुईं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Budget 2025: आईआईटी-मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर होगा काम, बढ़ाई जाएंगी सीटें; जानें क्या घोषणाएं हुईं
Sat, 01 Feb 2025 02:00 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:00 PM IST
सार
Union Budget: केंद्रीय बजट 2025-26 के भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले साल 10,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटों का इजाफा किया जाएगा। वहीं अगले दस वर्षों में सरकार 75,000 अतिरिक्त सीटों का विस्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Union Budget 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को पेश किए गए बजट में छात्रों के लिए आईआईटी और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के लिए बेहतर अवसरों के निर्माण पर जोर दिया है।
वित्त मंत्री ने मेडिकल शिक्षा में भी सुधार की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में देशभर में MBBS की 75,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा, पिछले बजट में देश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का ऐलान किया गया था, जिससे मेडिकल शिक्षा के अवसरों में इजाफा हुआ था। इस कदम से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में छात्रों के लिए अधिक अवसर उत्पन्न होंगे और शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी और मेडिकल शिक्षा में सीटों की संख्या में वृद्धि
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 सालों में देशभर के 23 आईआईटी में एडमिशन क्षमता को 65,000 से बढ़ाकर 1,35,000 किया गया है। इसके साथ ही, अब देश में 2014 के बाद स्थापित हुए 5 आईआईटी में 6500 से अधिक सीटें बढ़ाई जाएंगी। इन आईआईटी में हॉस्टल की सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने मेडिकल शिक्षा में भी सुधार की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में देशभर में MBBS की 75,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा, पिछले बजट में देश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का ऐलान किया गया था, जिससे मेडिकल शिक्षा के अवसरों में इजाफा हुआ था। इस कदम से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में छात्रों के लिए अधिक अवसर उत्पन्न होंगे और शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पटना आईआईटी का विस्तार
सीतारमण ने पटना स्थित आईआईटी के विस्तार का भी ऐलान किया। इसके तहत, पटना आईआईटी में हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। यह कदम छात्रों के लिए एक बड़ा राहत होगा और इस संस्थान में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करेगा।इसके अलावा, पिछले दस वर्षों में सरकार ने लगभग 1.1 लाख अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें जोड़ी हैं, जो 130 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं। यह आंकड़ा देशभर में मेडिकल शिक्षा की उपलब्धता में सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।
कमेंट
कमेंट X