{"_id":"679dc029c2263d73e60fbfce","slug":"budget-2025-26-national-institute-of-food-technology-and-management-in-bihar-can-provide-employment-to-22-la-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2025-26: बिहार में बनेगा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Budget 2025-26: बिहार में बनेगा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
Sat, 01 Feb 2025 12:04 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 PM IST
सार
Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शिक्षा बजट 2025 पेश किया, जिसमें भारत के शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की महत्वाकांक्षी रणनीति का ब्यौरा दिया गया।
विज्ञापन
Budget 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वां केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। इस बजट में फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मध्यम वर्ग शामिल है। शिक्षा बजट 2025 में एआई, आईआईटी और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, बिहार में राष्ट्रीय फूड टेक्नोलॉजी संस्थान शुरू किया जाएगा। इससे पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण क्षमताएं मजबूत करने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
फुटवियर और चमड़ा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
पटना स्थित आईआईटी का होगा विस्तार
निर्मला सीतारमण ने पटना स्थित आईआईटी का विस्तार और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना की घोषणा की है। इससे युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे और पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X