फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget 2025-26: National Institute of Food Technology and Management in Bihar, Can provide employment to 22 la

Budget 2025-26: बिहार में बनेगा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान, 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

Sat, 01 Feb 2025 12:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 PM IST
सार

Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शिक्षा बजट 2025 पेश किया, जिसमें भारत के शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की महत्वाकांक्षी रणनीति का ब्यौरा दिया गया।

विज्ञापन
Budget 2025-26: National Institute of Food Technology and Management in Bihar, Can provide employment to 22 la
Budget 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वां केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। इस बजट में फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और मध्यम वर्ग शामिल है। शिक्षा बजट 2025 में एआई, आईआईटी और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

विज्ञापन

 
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, बिहार में राष्ट्रीय फूड टेक्नोलॉजी संस्थान शुरू किया जाएगा। इससे पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण क्षमताएं मजबूत करने में मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


फुटवियर और चमड़ा उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। 

पटना स्थित आईआईटी का होगा विस्तार

निर्मला सीतारमण ने पटना स्थित आईआईटी का विस्तार और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना की घोषणा की है। इससे युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे और पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी, आईआईएससी के लिए छात्रवृत्ति

निर्मला सीतारमण ने कहा अगले 5 सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएगी। इसके अवाला, स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं की डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए भारतीय भाषा पुस्तक योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, कि स्किलिंग के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्ट संस्थानों का स्थापना की जाएगी। यह मेक फॉर इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के उद्देश्य के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed