BTEUP Result 2023: सम सेमेस्टर, वार्षिक और स्पेशल बैक परीक्षा का परिणाम हुआ जारी; जानिए किसने किया इस बार टॉप
BTEUP Result 2023: यूपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने सम सेमेस्टर परीक्षा/वार्षिक परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। खबर में पढ़िए इस बार किसके सर सजा टॉपर का ताज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTEUP Result 2023: उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बीटीईयूपी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सम सेमेस्टर परीक्षा/वार्षिक परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा के परिणाम बीटीईयूपी की आधिकारिक वेबसाइट - bteup.ac.in पर घोषित किए गए हैं। सभी संबंधित छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आधिकारिक बयान में बताया गया कि परीक्षा के लिए कुल 283121 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें सेमेस्टर प्रणाली में 152805, वार्षिक प्रणाली में 122579 और स्पेशल बैक पेपर में 7737 छात्र पंजीकृत थे। 10328 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए और कुल 272793 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कुल पास प्रतिशत 66.8 फीसदी है।
इंजीनियरिंग में देवेश रहे पहले स्थान पर
वाराणसी के देवेश चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम में सेमेस्टर परीक्षा में 87.71 प्रतिशत के साथ टॉप किया, उसके बाद शुभम सिंह 86.27 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहे और तीसरे नंबर पर 86.01 प्रतिशत अंकों के साथ राज किशोर सिंह यादव रहे।
वार्षिक परीक्षा में किसने मारी बाजी?
बात अगर वार्षिक परीक्षा की करें तो रितेश सिंह और एनुल परवीन ने 87.91 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा टॉप की, इनके बाद दूसरे स्थान पर 86.35 प्रतिशत अंकों के साथ अली रहे और कन्नौज की दीपांजलि ने 85.37 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
नॉन टेक्निकल में श्रुति अव्वल
नॉन टेक्निकल ब्रांच की सेमेस्टर प्रणाली में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, लखनऊ की फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट टेक्नोलॉजी शाखा की छात्रा श्रुति सिंह ने 87.83 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा टॉप की, नीलाक्षी पांडे 87.43 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और दीक्षा यादव 85.70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कमेंट
कमेंट X