फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSMEB Fauquania Moulvi Exam 2022 Bihar State Madrasa Education Board Starts From Today Bihar Board Exam 2022

Madrasa Board Exam 2022: बिहार में शुरू हुईं फौकानिया और मौलवी की बोर्ड परीक्षाएं, वस्तानिया की अगले सप्ताह में

Mon, 03 Jan 2022 10:55 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 10:55 AM IST
सार

Bihar Madrasa Board Fauquania Moulvi Exam 2022: बीएसएमईबी यानी बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड (BSMEB) की फौकानिया यानी मैट्रिक (9वीं-10वीं) तथा मौलवी यानी इंटर (11वीं-12वीं)  की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
BSMEB Fauquania Moulvi Exam 2022 Bihar State Madrasa Education Board Starts From Today Bihar Board Exam 2022
मदरसा बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएमईबी यानी बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड (BSMEB) की फौकानिया यानी मैट्रिक (9वीं-10वीं) तथा मौलवी यानी इंटर (11वीं-12वीं)  की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। दोनों कक्षा संवर्गों की परीक्षाएं आठ जनवरी, 2022 तक चलेगी। इसके बाद राज्य मदरसा बोर्ड की ओर से वस्तानिया की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

BSMEB Fauquania Moulvi Exam में 15 मिनट का अतिरिक्त समय

बीएसएमईबी चेयरमैन एक्यू अंसारी ने बताया कि फौकानिया व मौलवी परीक्षा में छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। फौकानिया व मौलवी की परीक्षाएं पहली पाली में 8.45 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में 1.45 बजे से 5 बजे तक होगी। जबकि 9 जनवरी से शुरू होने वाली वस्तानिया की परीक्षाएं पहली पाली में 10 से 12 और दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन

258 परीक्षा केंद्रों पर 61 हजार छात्राएं भी देंगी परीक्षा

बीएसएमईबी द्वारा फौकानिया और मौलवी की परीक्षाओं के लिए राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में 258 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 258 परीक्षा केंद्रों पर 94,282 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें लगभग 61 हजार छात्राएं भी शामिल हैं। यानी की इस बार फौकानिया और मौलवी की परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल हो रही हैं। राज्य मदरसा बोर्ड की ओर से परीक्षाओं की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं।

Fauquania Moulvi Exam 2022 : परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी

बीएसएमईबी यानी बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि फौकानिया और मौलवी के परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जहां फौकानिया में 55,507 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 36 हजार छात्राएं हैं। वहीं, मौलवी में 38,775 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से करीब 25 हजार छात्राएं हैं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 बचाव दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्रों पर आना होगा। शारीरिक दूरी और अन्य निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

Bihar Madrasa Board Exam: वस्तानिया की परीक्षाएं 9-13 जनवरी में होंगी आयोजित 

वस्तानिया यानी कक्षा छह से आठवीं तक की परीक्षाएं 09 जनवरी, 2022 से प्रारंभ होंगी और 13 जनवरी, 2022 तक चलेंगी। बता दें कि बीएसएमईबी (BSMEB) देश का पहला ऐसा मदरसा बोर्ड है जो सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं ले रहा है। बीते सालों 2021 और 2020 में भी बिहार मदरसा बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित की थी। बीएसएमईबी के चेयरमैन अब्दुल कैयूम अंसारी ने दावा किया है कि परीक्षाएं नकल मुक्त होंगी, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड ने पूरे सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं। मदरसा बोर्ड ने उड़नदस्ता टीमें भी गठित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed