BSEH 10th Result 2020: जानिए कब आ रहा है हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट 8 जून को जारी करेगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। 8 जून, सोमवार को अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है। बता दें कि पिछले साल का बोर्ड का रिजल्ट साल 2018 के मुकाबले बेहद अच्छा रहा था। ऐसे में देखना यह है कि इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट कैसा रहता है।
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 19 मार्च के बाद होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। बीएसईएच की 10वीं क्लास की परीक्षाएं 4 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित होनी थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 31 मार्च तक होनी थीं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार कुल 7.41 लाख विद्यार्थियों ने दी है। शिक्षकों ने घर पर कॉपियां चेक की हैं।
बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने भी आठ जून को रिजल्ट घोषित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चार विषयों के आधार पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं, विज्ञान विषय की परीक्षा बाद में ली जाएगी। ये परीक्षा उन ही विद्यार्थियों की होगी जो कि 11 वीं में विज्ञान विषय का चयन करेंगे। बोर्ड 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में करेगा। ये परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X