{"_id":"5edda47b8ebc3ee0a301a6eb","slug":"bseh-10th-result-2020-haryana-board-s-10th-result-will-not-be-released-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी, लें पूरी जानकारी
Mon, 08 Jun 2020 08:17 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HBSE 10th Result 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून को यानी आज घोषित नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि परिणाम घोषित करने से पहले विज्ञान विषय के बाकी बचे पेपर को कराया जाएगाा। इसके के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन इस महीने कराया जाएगा, वहीं तारीख की घोषणा आने वाले सप्ताह में की जाएगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जायेगी, जो 11वीं में विज्ञान विषय लेना चाहते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, परिणाम जुलाई में घोषित किए जाएंगे। इस साल लगभग 3.71 लाख उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इस बीच बोर्ड कक्षा 12वीं की बाकी बची परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराएगा। आयोजित कि जाने वाली परीक्षाएं हैं- रसायन विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान, आईटीआईएस, इतिहास, लाइफ साइंस, कृषि, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी, राजनीति विज्ञान, हिंदुस्तानी संगीत, फिलोस्फी, समाजशास्त्र, आशुलिपिक, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस। इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 232152 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X