फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Sends Class 12 Marksheets and Migration Certificates to Schools, Students Advised to Contact Institutions

BSEB: 12वीं के छात्रों को मिलेंगे मार्क्सशीट-माइग्रेशन सर्टिफिकेट, स्कूल से संपर्क करें; बोर्ड ने दी जानकारी

Wed, 21 May 2025 02:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 21 May 2025 02:15 PM IST
सार

BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए एक्स पर जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि मार्क्सशीट और प्रोविजनल-सह-माइग्रेशन सर्टिफिकेट सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। छात्र इन्हें पाने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करें।

विज्ञापन
BSEB Sends Class 12 Marksheets and Migration Certificates to Schools, Students Advised to Contact Institutions
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB Inter 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल-माइग्रेशन सर्टिफिकेट सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के कार्यालयों में भेज दिए हैं। अब इन दस्तावेजों को स्कूल के प्रिंसिपल जिला शिक्षा कार्यालय से लेंगे और फिर अपने स्कूल के छात्रों को देंगे।  

विज्ञापन

कब और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट?

जो भी छात्र इस वर्ष इंटर परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए थे, वे अपने विद्यालय से संपर्क करें और वहां से अपनी मार्क्सशीट एवं प्रोविजनल-सह-माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करें। ये दस्तावेज आगे की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन या अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

विज्ञापन


हालांकि वितरण की तिथि विद्यालय स्तर पर अलग-अलग हो सकती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से समय पर जानकारी लें। किसी भी प्रकार की देरी या असुविधा से बचने के लिए सीधे विद्यालय में संपर्क करना ही सबसे बेहतर उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 86.50 प्रतिशत बच्चों ने की पास परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 94.77% रहा है।

पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

वहीं कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed