फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Matric Exam 2023 registration process begins at secondary.biharboardonline.com

BSEB Matric Exam 2023: बिहार बोर्ड दसवीं के लिए अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जल्दी करें

Fri, 19 Aug 2022 03:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 03:32 PM IST
सार

BSEB Matric Exam 2023: अगर किसी छात्र को आवेदन करने या फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करने समय कोई समस्या आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Matric Exam 2023 registration process begins at secondary.biharboardonline.com
BSEB Matric Exam 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB Matric Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड/BSEB ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा, 2023 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी की गई है। बोर्ड ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया वो जल्द से जल्द बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना आवेदन कर लें। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया..

विज्ञापन

इस तारीख तक कर लें आवेदन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2022 तक थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया है। सभी छात्र जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परीक्षा के लिए आवेदन के बारे में जानकारी दी है। बोर्ड ने लिखा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 (सत्र 2022-23) में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिनांक 18.08.2022 से 22.08.2022 तक भरे जाने एवं शुल्क (विलंब शुल्क के साथ) जमा करने के संबंध में आवश्यक सूचना और इसके बाद वीडियो का लिंक साझा किया है। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे BSEB Matric Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयनन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट ले लें।

हेल्पलाइन जारी

बोर्ड ने जानकारी दी है कि अगर किसी छात्र को आवेदन करने या फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करने समय कोई समस्या आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed