फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB: Last Chance to Raise Objections on Bihar Board Class 10 Special & Compartment Answer Key Till May 20

BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं स्पेशल व कंपार्टमेंट उत्तर कुंजी पर आपत्ति का मौका, 20 मई तक दर्ज करें चुनौती

Mon, 19 May 2025 02:26 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 19 May 2025 02:26 PM IST
सार

BSEB Bihar Baord 2025: बिहार बोर्ड 10वीं स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 20 मई 2025 है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB: Last Chance to Raise Objections on Bihar Board Class 10 Special & Compartment Answer Key Till May 20
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar Board 10th Objection Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं कक्षा की स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है और छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। यह आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 20 मई 2025 शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर "Register objection regarding answer key secondary special and compartment exam 2025" लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

विज्ञापन

परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?

बिहार बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 62,273 छात्रों ने 10वीं स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 7,621 छात्र स्पेशल परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 54,652 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 114 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पटना जिले में कुल 2,954 छात्रों के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

क्यों है आपत्ति दर्ज करना जरूरी?

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर छात्रों को यह अवसर मिलता है कि वे किसी भी संभावित त्रुटि को सुधारने में भूमिका निभा सकें। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि मेरिट और फाइनल रिजल्ट पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Register objection regarding answer key…” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण भरें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी के प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करें।
  • प्रमाण सहित अपना फॉर्म सबमिट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed