BSEB Exams: निलंबित स्कूलों के छात्रों के लिए डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड करने की तिथि बढ़ी, 25 सितंबर तक का मौका
BSEB 2026 Exams: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2023-24 में निलंबित स्कूलों के छात्रों के लिए डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड करने की तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर 2025 कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Dummy Registration Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। समिति ने 1 अक्तूबर 2023 से 4 जून 2024 तक निलंबित गैर-सरकारी अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर 2025 कर दी है। छात्रों को यह पंजीकरण कार्ड हस्ताक्षरित घोषणापत्र के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड करना होगा।
23 से 25 सितंबर तक करें अपलोड
जिन छात्रों ने अभी तक अपने डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें 23 से 25 सितंबर के बीच यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ध्यान रहे कि कार्ड अपलोड होने के बाद ही छात्र का मूल पंजीकरण कार्ड जारी किया जाएगा।
BSEB Exam 2026: क्यों जरूरी है डमी पंजीकरण कार्ड
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है। इसके बिना छात्र 2026 की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। यदि कोई छात्र समय पर कार्ड अपलोड नहीं करता है, तो उसका मूल पंजीकरण कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। इस संबंध में जिम्मेदारी पूरी तरह छात्रों और उनके अभिभावकों की होगी।
किन छात्रों पर लागू होगा नियम
यह नियम केवल उन गैर-सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा जिनके छात्र पहले से पंजीकृत हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड नहीं किए हैं।
Bihar Board Exam 2026: हेल्पलाइन नंबर
बीएसईबी ने कहा है कि पहले जारी अधिसूचना की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। छात्र स्वतंत्र कोटि के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (सत्र 2025-26) में सम्मिलित हो सकेंगे। आवेदन लिंक 10 से 18 सितंबर तक सक्रिय रहा था।
यदि कार्ड अपलोड करने में कोई समस्या आती है, तो छात्र बीएसईबी के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 8308266481, 9718052703 पर संपर्क कर सकते हैं या bsebsehelpdesk@gmail.com
पर मेल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X