{"_id":"66a8909cb0f506e96c0e7c40","slug":"bseb-board-extended-the-application-date-for-class-9-to-august-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB: अगले वर्ष की मैट्रिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने बढ़ाई पंजीकरण तिथि, कक्षा 9 में करें 13 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB: अगले वर्ष की मैट्रिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने बढ़ाई पंजीकरण तिथि, कक्षा 9 में करें 13 अगस्त तक आवेदन
Tue, 30 Jul 2024 12:35 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:35 PM IST
सार
BSEB Class 10 Exams 2025-26: बीएसईबी ने 9वीं में पंजीकरण की तिथि में बदलाव किया है। बीएसईबी ने अगले सत्र में हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 9 के विद्यार्थियों के पंजीकरण की समय सीमा 13 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने हाईस्कूल वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 9 के विद्यार्थियों की पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी है। राज्य के माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों की प्रमुख वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से कक्षा 9 के छात्रों को बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति बोर्ड की secondary.biharboardonline.com वेबसाइट पर अपलोड की गई है। बीएसईबी कक्षा 10 के पंजीकरण फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। स्कूल और कॉलेज प्रशासन फॉर्म http://secondary.biharboardonline.com से डॉउनलोड कर विद्यार्थियों को दे सकते हैं।
बीएसईबी ने कहा कि राज्य के माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रमुख अब अपने संस्थानों के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण 13.8.2024 तक वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com के जरिए करेंगे। विद्यार्थियों के फॉर्म भरकर जमा करने के बाद स्कूल-कॉलेज स्तर पर जमा रिकॉर्ड के अनुसार उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसईबी हाईस्कूल परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
बीएसईबी हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 अगस्त 2024 तक जमा किया जा सकता है। 10 अगस्त के बाद निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया जाएगा। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त 2024 तक ही होगा। ऑनलाइन पंजीकण फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यार्थी कार्यालय समय में बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X