फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Bihar Sakshmta Pariksha Result 2024 out now; Direct link here to download

BSEB Sakshmta Pariksha Result: बिहार सक्षमता परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक; जानें अब आगे क्या करना होगा

Tue, 16 Jul 2024 08:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

BSEB Sakshmta Pariksha Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र समिति की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Bihar Sakshmta Pariksha Result 2024 out now; Direct link here to download
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Bihar Sakshmta Pariksha Result: माध्यमिक शिक्षा निदेशाल, पटना ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्थानीय निकाय शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण हैं, नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान करने के पश्चात विशिष्ट शिक्षक कहे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

देख सकते हैं कौन से जिले में होगी पोस्टिंग

स्थानिय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा इसी साल फरवरी-मार्च, 2024 में आयोजित की गई थी। बीएसईबी ने इसके नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में योग्य घोषित हुए शिक्षक यह भी देख सकते हैं कि उन्हें नियुक्ति हेतु कौन सा जिला आवंटित किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं, उन्हें अब सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला चरण सत्यापन

सभी अनुशंसित शिक्षक/पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए सत्यापन की प्रक्रिया उन्हें नियुक्ति हेतु आवंटित जिले के DRCC में की जायेगी। सत्यापन के लिए तिथि एवं टाईम स्लॉट का निर्धारण मुख्यालय स्तर से किया जायेगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्वाह्न 09:00 बजे से प्रारंभ की जायेगी तथा निम्नांकित 5 टाईम स्लॉट्स में सम्पन्न होगी :-
(i) पहला स्लॉट 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
(ii) दूसरा स्लॉट 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
(iii) तीसरा स्लॉट 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
(iv) चौथा स्लॉट 01:30 बजे से 03:00 बजे तक
(v) पांचवा स्लॉट - 03:00 बजे से 04:30 बजे तक

वेरिफिकेश की प्रक्रिय 1 अगस्त से शुरू होगी। किस अभ्यर्थी को किस स्लॉट/तिथि को Verification हेतु उपस्थित होना है, इसका निर्धारण मुख्यालय स्तर से किया जायेगा तथा यह विभागीय बेवसाइट पर उपलब्ध होगा। साथ ही इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थी को दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed