BSEB Matric Result Out: बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
BSEB Matric Result 2023 Out: बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में कुल 71,632 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Matric Result 2023 Out: बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में कुल 71,632 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या 68,353 थी। इनमें से 19,915 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। यानी की रिजल्ट 29.14 फीसदी पास हुए हैं।
इसके अलावा विशेष परीक्षा में 3279 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1254 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए भी मुख्य परीक्षा की तरह ही इंतजाम किए गए थे।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, BSEB मैट्रिक कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी करते हुए।#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Compartmental_Result_2023https://t.co/xMFLUTG9DM
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) June 3, 2023
परीक्षाफल की घोषणा बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की। उन्होंने बिहार बोर्ड देश का पहला शिक्षा बोर्ड है, जिसने रिकॉर्ड समय में सबसे पहले परीक्षा, नतीजे और कंपार्टमेंट परीक्षा और उनके नतीजे घोषित किए हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
BSEB 10th Result 2023: बिहार मैट्रिक कंपार्टमेंटल रिजल्ट कैसे चेक करें?
-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.biharboardonline.com और matricbseb.com पर जाएं। -
चरण 2: मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम लिंक पर जाएं। -
चरण 3: अपना आधिकारिक विवरण भरें। -
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें क्योंकि यह बाद में उपलब्ध नहीं होगा।
कमेंट
कमेंट X