फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date Update, Inter First Matric Next Results by March End

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर नया अपडेट, बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कब तक जारी होंगे नतीजे

Sat, 21 Mar 2026 01:54 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 21 Mar 2026 01:54 PM IST
सार

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोन ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मार्च 2026 के अंत तक जारी होंगे। पहले इंटरमीडिएट और फिर मैट्रिक का परिणाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल अंकों की जांच जारी है और जल्द आधिकारिक तारीख सामने आएगी।
 

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 Date Update, Inter First Matric Next Results by March End
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य बोर्ड की कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) और कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम मार्च महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपरा के अनुसार इस बार भी पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होगा, जबकि उसके बाद मैट्रिक का परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

मार्च के भीतर ही जारी होगा रिजल्ट

बीएसईबी अध्यक्ष ने बताया कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने दोहराया कि दोनों कक्षाओं के नतीजे मार्च के भीतर ही घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीखों की आधिकारिक घोषणा बोर्ड जल्द ही करेगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए आनंद किशोर ने बताया कि परिणाम परीक्षकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। फिलहाल अंतिम घोषणा से पहले अंकों की दोबारा जांच और सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति को दूर किया जा सके और छात्रों को सटीक परिणाम मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 से 25 फरवरी तक आयोजित हुईं परीक्षाएं

उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड की कोशिश है कि इंटरमीडिएट का परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनके लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षाओं में कुल 13,17,846 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 

वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित हुईं, जो राज्य के 38 जिलों में स्थित 1,699 केंद्रों पर संपन्न कराई गईं। मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया के तहत बोर्ड पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें औपचारिक रूप से परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी सार्वजनिक किए जाएंगे। विद्यार्थी अमर की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए अभी पंजीकरण करें।

बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऐसे देखें

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब संबंधित कक्षा (10वीं या 12वीं रिजल्ट) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed