Bihar Board Exam: इंटरमीडिएट परीक्षा में पांच फरवरी तक पहन सकेंगे जूते-मौजे, छात्रहित में बिहार बोर्ड का फैसला
BSEB 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में अब दो दिनों से भी कम समय बचा है। बीएसईबी ने मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा में 5 फरवरी तक जूते-मौजे पहनकर आने की अनुमति दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board Intermediate Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत 1 फरवरी से होने वाली है। परीक्षा में शुरू होने में अब दो दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं केंद्र पर 5 फरवरी, 2025 तक जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति दी है।
5 तारीख के बाद दोबारा समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा निर्णय
बोर्ड की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर कहा गया है कि, मौसम की स्थिति को देखते हुए छात्रहित में 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 में 1 फरवरी से 5 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूते- मोजे पहनकर आने की अनुमति होगी। 5 फरवरी के बाद बोर्ड इस संबंध में फिर से समीक्षा करेगा, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
बिहार बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के एग्जाम सेंटर पर जूते-मोजे पहनकर आने पर रोक है, लेकिन अब बोर्ड की ओर से फिलहाल 5 तारीख तक के लिए इसमें छूट दे दी गई है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #InterExam2025 pic.twitter.com/0h0X3QlR6y
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) January 29, 2025
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम
बिहार बोर्ड ने 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो कि 31 जनवरी से 15 फरवरी के बीच सक्रिय रहेगा। बोर्ड ने इस रूम के लिए नंबर भी शेयर किए हैं, जोकि इस प्रकार हैं- 0612-2232257 और 0612-2232227 है। परीक्षा संचालित होने के क्रम में कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचित किया जा सकेगा।
BSEB 12th Exam 2025: दो पालियों में होगी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से संचालित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रवेश पहले ही जारी कर दिए हैं, छात्रों को एडमिट कार्ड पर मुद्रित परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश अवश्य पढ़ने चाहिए।
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करें। एक बार गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X