फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 12th Compartment Exam Answer Key 2025 released, Raise objections till 4 pm on May 21

BSEB: बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; 21 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Tue, 20 May 2025 03:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 03:44 PM IST
सार

BSEB 12th Compartmental Answer Key 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSEB 12th Compartment Exam Answer Key 2025 released, Raise objections till 4 pm on May 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BSEB 12th Compartment: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर इस उत्तर कुंजी में उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com. पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कल शाम तक दर्ज करें आपत्ति

बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 21 मई, 2025 तक इसके खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियां उठाने का लिंक कल शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुक्रवार, 2 मई 2025 से शुरू होकर 13 मई 2025 को समाप्त हुई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी- पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया गया था।

परीक्षा में मिला 15 मिनट का कूलऑफ समय

दोनों सत्रों में छात्रों को 15 मिनट का कूल-ऑफ समय दिया गया था। कूल-ऑफ समय का उद्देश्य छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने में सक्षम बनाना है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 मई 2025 से 15 मई 2025 के बीच आयोजित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट object.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी इंटर कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed