Bihar: बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में दरभंगा के तीन भाई-बहनों ने मारी बाजी, पहले ही कोशिश में हासिल की सफलता
रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों उम्मीदवारों को सफलता की प्रेरणा उनके चाचा से मिली। इनके चाचा उदय लाल देव दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने ही इन सभी को न्यायिक सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी दी थी।
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम सोमवार देर रात जारी कर दिया था। परिणाम के जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने राहत की सांस ली है। अनेक छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और अपने परिवार का नाम रौशन किया है। ऐसी ही कहानी राज्य के दरभंगा जिले से भी सामने आई है। 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में जिले के एक परिवार के तीन भाई-बहनों ने सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर आस-पास के क्षेत्रों में हो रही है। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
इन्होंने हासिल की सफलता
बिहार के दरभंगा जिले की दो सगी बहन कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। वहीं, उनके चचेरे भाई अनंत कुमार ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।
यहां से की है पढ़ाई
बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों ने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई की है। कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी के पिता दरभंगा में पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं। वहीं, अनंत के पिता पेशे से शिक्षक हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों उम्मीदवारों को सफलता की प्रेरणा उनके चाचा से मिली। इनके चाचा उदय लाल देव दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने ही इन सभी को न्यायिक सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी दी थी। वह इन्हें परीक्षा के टिप्स भी देते थे। इन सभी की सफलता के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इनके चर्चे हो रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X