फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC Bihar Judicial Exam 3 Student Of Same Family Cleared Civil Judge Exam Read More

Bihar: बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में दरभंगा के तीन भाई-बहनों ने मारी बाजी, पहले ही कोशिश में हासिल की सफलता

Wed, 12 Oct 2022 01:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों उम्मीदवारों को सफलता की प्रेरणा उनके चाचा से मिली। इनके चाचा उदय लाल देव दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने ही इन सभी को न्यायिक सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
BPSC Bihar Judicial Exam 3 Student Of Same Family Cleared Civil Judge Exam Read More
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम सोमवार देर रात जारी कर दिया था। परिणाम के जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने राहत की सांस ली है। अनेक छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और अपने परिवार का नाम रौशन किया है। ऐसी ही कहानी राज्य के दरभंगा जिले से भी सामने आई है। 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में जिले के एक परिवार के तीन भाई-बहनों ने सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर आस-पास के क्षेत्रों में हो रही है। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

विज्ञापन

इन्होंने हासिल की सफलता
बिहार के दरभंगा जिले की दो सगी बहन कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। वहीं, उनके चचेरे भाई अनंत कुमार ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से की है पढ़ाई
बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों ने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलएम की पढ़ाई की है। कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी के पिता दरभंगा में पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं। वहीं, अनंत के पिता पेशे से शिक्षक हैं। 

विज्ञापन

चाचा से मिली प्रेरणा
रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों उम्मीदवारों को सफलता की प्रेरणा उनके चाचा से मिली। इनके चाचा उदय लाल देव दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने ही इन सभी को न्यायिक सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी दी थी। वह इन्हें परीक्षा के टिप्स भी देते थे। इन सभी की सफलता के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इनके चर्चे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed