फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC 67th Paper Leak Case Bihar Police Arrests CGDA Clerk

BPSC 67th: बीपीएससी पेपर लीक में क्लर्क गिरफ्तार, मामले में 18वीं गिरफ्तारी, प्रयागराज का निकला कनेक्शन

Sun, 21 Aug 2022 11:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 11:38 PM IST
सार

BPSC 67th CCE Paper Leak Case Update: गिरफ्तार किए गए लोक सेवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सीजीडीए में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क कपिल कुमार के रूप में हुई है।  

विज्ञापन
BPSC 67th Paper Leak Case Bihar Police Arrests CGDA Clerk
BPSC 67th CCE Paper Leak Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 67th CCE Paper Leak Case: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (67th CCE) के पेपर लीक मामले में रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मामले में जांच की कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने की। गिरफ्तार किए गए लोक सेवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सीजीडीए में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क कपिल कुमार के रूप में हुई है।  

विज्ञापन

मुख्य आरोपी शक्ति कुमार का करीबी सहयोगी

ईओयू द्वारा रविवार को पटना में जारी किए एक बयान के अनुसार, कुमार को 19 अगस्त को ईओयू और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने बोकारो से गिरफ्तार किया था। वह मामले के मुख्य आरोपी शक्ति कुमार का करीबी सहयोगी था। गया के डेल्हा क्षेत्र स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्र अधीक्षक शक्ति को परीक्षा शुरू होने से पहले बीपीएससी प्रश्न-पत्रों के एक सेट की स्कैन की हुई कॉपी प्रसारित करने के आरोप में 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की भी हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 12 जुलाई की रात को पूछताछ के बाद पुलिस उपाधीक्षक रंजीत कुमार रजक को गिरफ्तार किया था। वह बिहार पुलिस विशेष सशस्त्र बल की 14वीं बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया था कि रजक और शक्ति कुमार नियमित रूप से बातचीत करते थे। 
 

विज्ञापन

08 मई को हुई थी बीपीएससी की 67वीं परीक्षा

बयान में कहा गया है कि जांच से पता चला कि कपिल कुमार ने शक्ति से प्रश्न पत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए 18 लोगों में सात सरकारी अधिकारी शामिल हैं। 08 मई को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक हो गए थे। राज्य सरकार ने ईओयू से मामले की जांच करने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed