{"_id":"67bd4dd221c82914f108e8df","slug":"board-exams-did-a-paper-get-spoiled-dont-despair-prepare-for-next-exam-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Board Exams: बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो गया? घबराएं नहीं, लड़ाई अभी बाकी है; अगले एग्जाम की करें तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exams: बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो गया? घबराएं नहीं, लड़ाई अभी बाकी है; अगले एग्जाम की करें तैयारी
Tue, 25 Feb 2025 10:30 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:30 AM IST
सार
Board Exams: बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो भी गया, तो हताशा क्यों? मनोविज्ञान की लेक्चरर माईफैन्वी बुग्लर अभिभावकों के लिए कुछ ऐसे नुस्खे सुझाती हैं, जिनसे वे अपने बच्चों को अगले पेपर के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Board Exam Pressure 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
Board Exams: परीक्षाओं के समय कई बार ऐसा होता है कि समय के अभाव या ठीक से तैयारी न हो पाने के कारण छात्रों का एकाध पेपर खराब हो जाता है। इस वजह से छात्र अगले पेपर की तैयारी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और हताश हो जाते हैं। छात्रों को यह समझना होगा कि इससे आने वाली अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे वक्त में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि छात्रों को उनकी गलतियों से सीखने और आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करें। इससे उनमें मानसिक दृढ़ता का विकास होता है, जो बिना हार माने दबाव, चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा को संभालने की क्षमता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है, ताकि वे ऐसी किसी भी स्थिति से उबरकर आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Trending Videos
कमेंट
कमेंट X