फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board exams are near, students should take help of counselor, This will increase your confidence

Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, समस्या आने पर काउंसलर की मदद लेने से झिझकें नहीं; बढ़ेगा आत्मविश्वास

Tue, 28 Jan 2025 09:37 AM IST
शाहीन परवीन डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, करिअर काउंसलर
डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, करिअर काउंसलर Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 28 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

Exam Stress: बोर्ड की अब परीक्षाएं नजदीक हैं। पढ़ाई के दौरान छात्रों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए काउंसलर की मदद जरूर लेनी चाहिए। ये आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते 

विज्ञापन
Board exams are near, students should take help of counselor, This will increase your confidence
Board Exam 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Board Exam Preparation 2025: अगले महीने से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। हालांकि, आप में से कुछ छात्र तैयारी के दरमियान ही इस पशोपेश में उलझ जाते हैं कि दसवीं या बारहवीं के बाद किस विषय के साथ आगे की पढ़ाई करें। बजाय इसके, पहला ध्यान बोर्ड परीक्षाओं पर होना चाहिए। फिर भी अगर ऐसा कोई प्रश्न आपको लगातार परेशान कर रहा है, तो ऐसे में करिअर काउंसलर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


करिअर काउंसलिंग सही विषय के चवन की प्रक्रिया को सरल बनाती है। काउंसलर न केवल आपको सही निर्णय लेने में, बल्कि आत्मविश्वास को बढ़ाने और करिअर की योजना बनाने में आपके अभिभावकों को भी शामिल करते हैं। इससे आपके करिअर के लिए एक मजबूत आधार तैयार होता है।

विज्ञापन

प्रोफाइल का मूल्यांकन 

काउंसलर बोर्ड परीक्षाओं के अलग-अलग विषयों में आपके प्रदर्शन का गहनता से आकलन करते हैं। वे आपकी रुचियों और क्षमताओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसी आधार पर आपको सही सुझाव देते हैं।

रुचि के अनुसार सलाह 

अनुभवी करिअर काउंसलर अच्छे से जानते हैं कि आपके लिए विज्ञान में इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च, आईटी या फार्मेसी बेहतर विकल्प है अथवा वाणिज्य में अकाउंटेंसी, फाइनेंस, मैनेजमेंट या बैंकिंग। इसके अलावा, कला संवर्ग के छात्रों को पत्रकारिता, साहित्य, कानून, समाजशास्त्र या डिजाइनिंग में से सही विकल्प चुनने में मदद करते हैं। अगर आप इन पारंपरिक स्ट्रीम्स में रुचि नहीं रखते, तो वह आपको स्किल आधारित कोर्सेज की जानकारी देते हैं, जैसे कि फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट और फोटोग्राफी आदि।

वैज्ञानिक तरीके

काउंसलर आकलन करने के लिए वैज्ञानिक तरीके भी अपनाते हैं। वे एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिये आपकी मानसिक क्षमताओं और तर्कशक्ति, तो इंटरेस्ट इन्वेंटरी की मदद से रुचियों का आकलन करते हैं। साथ ही, व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से यह समझते हैं कि आपके करिअर के लिहाज से क्या बेहतर रहेगा? उनसे आपको स्वतंत्र रूप से सोचने और निर्णय लेने की भी प्रेरणा मिलती है।

भविष्य पर चर्चा 

काउंसलर आपको स्ट्रीम से जुड़े करिअर विकल्पों, उच्च शिक्षा के लिए संभावित पाठ्यक्रम और कॉलेज, आने बाले वर्षों में रोजगार की मांग और बढ़ते उद्योग की जानकारी देते हैं। साथ ही, आपके माता-पिता को भी आपके ऊपर बेवजह दबाव डालने के बजाय आपकी रुचियों और क्षमताओं को समझने की सलाह देते हैं।

आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण 

आपके काउंसलर आपको आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स जैसे कि संवाद क्षमता, नेतृत्व कौशल और टीम वर्क तथा टेक्निकाल स्किल्स जैसे कि प्रोग्रामिंग, डाटा एनालिसिस या अन्य तकनीकी कौशल और प्रशिक्षण की जानकारी भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed