फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exams 2024: Manipur to introduce grading system in class 10 board examination, said Elangbam Sonia

Manipur Board Exams: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शुरू होगी ग्रेडिंग प्रणाली, इस हिसाब से मिलेंगे ग्रेड; पढ़ें

Fri, 15 Mar 2024 10:29 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

BSEM Board Exams: मणिपुर शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव एलांगबाम सोनिया ने कहा है कि इस साल से राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली शुरू की जा रही है। छात्रों की मार्कशीट पर अब अंक या रैंक नहीं लिखा होंगे।

विज्ञापन
Board Exams 2024: Manipur to introduce grading system in class 10 board examination, said Elangbam Sonia
Board Exams 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BSEM Board Exams 2024: मणिपुर सरकार के शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव एलांगबाम सोनिया ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस साल से राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। 

विज्ञापन


एलांगबाम सोनिया ने कहा है कि हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10) के लिए ग्रेडिंग प्रणाली में कोई डिवीजन या रैंक नहीं दी जाएगी।

बयान में कहा गया है, "शुरू की जा रही ग्रेडिंग प्रणाली में, दस्तावेज में कोई कुल अंक प्रदर्शित नहीं किया जाएगा, कोई डिवीजन/रैंक नहीं दी जाएगी और केवल पास/असफल मुद्रित किया जाएगा।"

विज्ञापन

ऐसे मिलेगा ग्रेड

91 से 100 अंक पाने वाले छात्रों को A1 और 81 से 90 अंक पाने वालों को A2 ग्रेड दिया जाएगा। 21 से 30 अंक पाने वाले छात्रों को E1 प्रदान किया जाएगा। वहीं, E2 ग्रेड वालों को अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

एलांगबाम सोनिया ने कहा, "सरकार ने महसूस किया कि हालांकि किसी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा अच्छी है, लेकिन यह देखने की जरूरत है कि इससे तनाव न हो या कोई छोटा बच्चा पूरी तरह से निराश न हो, ग्रेडिंग प्रणाली तनाव और बोझ को कम करती है। छात्रों को उनकी उम्र में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी हुए बिना कम तनाव के साथ सीखने में मदद मिलती है।"

एक अधिकारी ने कहा कि 154 परीक्षा केंद्रों पर 15 मार्च से 08 अप्रैल तक आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 18,628 महिला छात्रों सहित कम से कम 37,715 छात्र उपस्थित होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed