फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exam: CBSE Examination Controller Sanyam Bhardwaj gave success tips to students read question-answer

Board Exam: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला सवाल-जवाब में छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

Mon, 10 Feb 2025 11:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Feb 2025 11:56 AM IST
सार

Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और छात्रों को सफलता पाने के लिए जरूरी टिप्स और सलाह दी।

विज्ञापन
Board Exam: CBSE Examination Controller Sanyam Bhardwaj gave success tips to students read question-answer
CBSE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए देशभर में लाखों छात्र तैयारी कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समय में छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर कई सवाल और तनाव होते हैं। इन सब सवालों के जवाब देने के लिए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और छात्रों को सफलता पाने के लिए जरूरी टिप्स और सलाह दी।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। यहां देखिए छात्रों के सवालों पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के जवाब

सवाल: मैं बारहवीं का छात्र हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि बोर्ड की तैयारी कैसे की जाए? -सिमरन
जवाब: पहले आत्मविश्वास लाएं कि मैं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकती हूं। मुख्य परीक्षाएं शुरू होने में समय है। दैनिक समय सारणी बनाए और परीक्षा की तैयारी करें। समय व्यर्थ ना जाए, समय सारिणी के अनुसार रोज तैयारी करें। प्राणायाम करें, जिन खाद्य पदार्थों को खाने से नींद आती है उनका सेवन ना करें। पढ़ाई के बीच एक छोटा अंतराल लें। माता-पिता, भाई-बहनों, दोस्तों से बात करें। सोशल मीडिया और मोबाइल का उपयोग ना करें। सफलता का एक ही मंत्र है, उठो, जागो और प्रयासरत रहो जब तक तैयारी पूरी ना हो।
विज्ञापन


सवाल: मुझे फिजिक्स के न्यूमेरिकल्स को हल करने में समस्या है। क्या इसके लिए मुझे अभ्यास करना चाहिए? -धीरज
जवाब: सबसे पहले बोर्ड द्वारा जारी भौतिक विज्ञान के नमूना प्रश्न पत्र को देखें। उससे आपको अनुमान हो जाएगा कि परीक्षा में किस प्रकार के न्यूमेरिकल आएंगे। इसके बाद अपनी तैयारी शुरू करें। न्यूमेरिकल के सिद्धांतों को समझें। इनको लिखकर हल करें और उत्तर को जांचे। जहां गलती हो वहां सुधार करें और प्रयास जारी रखें। अभ्यास से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप धीरे-धीरे न्यूमेरिकल को हल करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: मैं दसवीं की छात्रा हूं। अब परीक्षा शुरू होने में कम समय है। इस समय साइंस व सोशल साइंस की तैयारी कैसे की जा सकती है। इन दोनों विषयों में अक्सर छात्र कौन सी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनसे प्रश्न पत्र हल करते समय बचा जा सकता है? -नीलिमा
जवाब: परीक्षा से पहले आप अपनी दैनिक समय-सारिणी के अनुसार सभी विषयों की तैयारी कर सकते हैं। उत्तम होगा कि विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की तैयारी के लिए थोड़ा अधिक समय दें। देखा गया है कि विद्यार्थी प्रश्न को समझे बिना उत्तर लिखते हैं और उन मुख्य बिंदुओं को उत्तर में नहीं लिखते जो कि महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करने से पहले प्रश्न को समझने का प्रयास करें।

सवाल: मैं बारहवीं का छात्र हूं मुझे ऐसे टिप्स दीजिए जिससे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित किया जा सके? -अमन कुमार
जवाब: परीक्षा से पहले ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पढ़ाई के अतिरिक्त आने वाले विचारों को रोकने का प्रयास करें।

सवाल: बारहवीं में मेरे पास पीसीएम है, मुझे फिजिक्स में काफी दिक्कत आ रही है? फिजिक्स की तैयारी कैसे करूं? -अंजलि
जवाब: भौतिक विज्ञान अत्यंत रोचक विषय है। आप जैसे-जैसे भौतिक विज्ञान की तैयारी करेंगी आपको विषय रोचक लगने लगेगा और आपकी तैयारी पूर्ण होती चली जाएगी। विषय को समझ कर पढ़ें, लिखकर अभ्यास करें। गलतियों को दोबारा पढ़ कर सुधारने का प्रयास करें। इससे आप विषय की तैयारी समय से पूर्ण कर पाएंगी।

कुछ नियमों का पालन करने के सुझाव

  • मोबाइल टीवी, सोशल मीडिया से दूरी रखें, परीक्षा की तैयारी करने के लिए आवश्यक है कि अपनी विषय की तैयारी के अनुसार सभी विषयों को प्रतिदिन उचित समय दें।
  • खान-पान का विशेष ध्यान रखें। थोड़े थोड़े समय के बाद तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • तैयारी करने वाले विषय का अभ्यास लिख कर करें। दो विषयों की पढ़ाई के बीच एक छोटा ब्रेक लें।
  • दिन में थोड़ी नींद लेकर अपने मस्तिष्क को आराम दें, आठ घंटे की नींद ले।
  • अपनी तैयारियों का आकलन करें।
  • स्वयं पर भरोसा होना चाहिए कि आप परीक्षाओं की अच्छी और पूरी तैयारी करने में सक्षम है।
  • यह ध्यान रखें कि यह परीक्षा जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है और इसमें खराब प्रदर्शन होने से भविष्य के दरवाजे बंद नहीं होगे।
परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@ gmail.com इस ईमेल पर भेज सकते हैं। सीबीएसई विशेषज्ञों से सवालों के जवाब लेकर इन्हें अप्रैल के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed