Board Exam 2025: खराब मौसम के चलते इस राज्य में तीन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जानें कब होगा एग्जाम
Board Exam 2025: शिक्षा बोर्ड की ओर से बताया गया कि स्थगित हुई परीक्षाओं को आगामी अप्रैल में विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। मौसम साफ होने के बाद इन स्थानों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी और परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Board Exam 2025: हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण तीन महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा सामग्री को इन दूरदराज के इलाकों में पहुंचाने में विफल रहने के बाद राज्य शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
क्या है कारण?
4 मार्च से शुरू होने वाली हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अब तक तय तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह फैसला खासकर चंबा जिले के पांगी, लाहौल स्पीति के केलांग और उदयपुर में बर्फबारी और बारिश के कारण लिया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण परीक्षा सामग्री जैसे प्रश्न पत्र, आंसर शीट और अन्य जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पाई।
राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की थी, लेकिन खराब मौसम और तकनीकी विजिबिलिटी के कारण हेलिकॉप्टर द्वारा परीक्षा सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी। अब मौसम के ठीक होने और सामग्री के पहुंचने के बाद इन स्थगित परीक्षाओं के बारे में नई तारीखें घोषित की जाएंगी।
कौन-कौन सी परीक्षाएं स्थगित की गईं?
हिमाचल प्रदेश में नियमित 10वीं और 12वीं के छात्र इस बार 4 मार्च से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले थे। साथ ही एसओएस 8वीं, 10वीं और 12वीं के 1.93 लाख छात्र भी परीक्षा में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब इन क्षेत्रों में 4 मार्च को इकोनॉमिक्स, 5 मार्च को फिजिक्स और 6 मार्च को लोक प्रशासन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा 10वीं की परीक्षा में भी 4 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को म्यूजिक और 6 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
कमेंट
कमेंट X