{"_id":"621659878e9a903be164834d","slug":"board-exam-2022-29-refugee-students-from-myanmar-will-appear-in-board-exams-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam 2022: म्यांमार से भारत आए छात्र बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, मिजोरम सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exam 2022: म्यांमार से भारत आए छात्र बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, मिजोरम सरकार ने दी मंजूरी
Wed, 23 Feb 2022 09:28 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:28 PM IST
सार
मिजोरम बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की ओर से इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा 28 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2022 से किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते साल म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद कई लोगों ने वहां से निकलकर भारत में शरण ली थी। अब इनमें से कई छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचम्दामा राल्ते ने जारी की है। उन्होंने बताया कि इस साल होनी वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 27 शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 2 छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मिजोरम में आए हैं शरणार्थी
सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार से बड़ी संख्या में लोगों ने मिजोरम के सियाहा और चम्फाई जिले में आकर शरण ली है। राज्य सरकार ने इससे पहले एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें शरणार्थी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। खबरों के मुताबिक मिजोरम के विभिन्न स्कूलों में म्यांमार से आए करीब एक हजार शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
मिजोरम बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की ओर से इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा 28 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X