फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BITS Pilani Goa Campus Student Suicide: Third-Year Engineering Student Found Dead in Hostel Room

BITS Pilani: गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में पंखे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्रा का शव, दो साल में छठा मामला

Mon, 02 Feb 2026 08:17 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 08:17 PM IST
सार

BITS Pilani: गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में तीसरे वर्ष की इंजीनियरिंग छात्रा ने कथित तौर पर हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। कैंपस में दो साल में यह छठा मामला है। पुलिस जांच कर रही है, संस्थान ने दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।
 

विज्ञापन
BITS Pilani Goa Campus Student Suicide: Third-Year Engineering Student Found Dead in Hostel Room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Student Suicide: दक्षिण गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा थी। वह रविवार देर रात अपने हॉस्टल कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से बंधी बेडशीट में लटका हुआ मिला। यह घटना रविवार देर रात की है। वेर्णा पुलिस को रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि एक छात्रा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा बेंगलुरु की रहने वाली थी और बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों में छठा मामला

पिछले दो वर्षों में वास्को स्थित बिट्स पिलानी कैंपस में आत्महत्या का यह छठा मामला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों को लेकर हाल ही में गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सदन को बताया था कि कुछ मामलों में छात्र परीक्षाओं के दबाव के कारण यह कदम उठा रहे हैं।

संस्थान ने दुखद घटना पर जताया शोक

बिट्स पिलानी ने छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया। संस्थान की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि छात्रा पर्सनल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।

संस्थान की ओर से कहा गया, 'इस बेहद मुश्किल समय में हम शोक संतप्त परिवार, दोस्तों, उसे जानने वाले और प्यार करने वाले सभी लोगों और पूरे कैंपस समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।'

कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट मौजूद: बिट्स पिलानी

संस्थान ने जानकारी दी कि कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट और काउंसलिंग सिस्टम हैं। संस्थान के मुताबिक, स्टूडेंट्स और स्टाफ को सपोर्ट करने के लिए कैंपस में ट्रेंड मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल मौजूद हैं।

बिट्स पिलानी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि अगर वे इमोशनल परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो मदद लें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed