{"_id":"66d31a34ae693302010c4f3d","slug":"binoy-kumar-saren-new-officiating-vc-of-visva-bharati-to-be-become-first-tribal-vc-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Visva Bharti: बिनॉय कुमार सरेन होंगे विश्व भारती के नए वीसी, पहली बार कोई आदिवासी संभालेगा संस्थान की कमान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Visva Bharti: बिनॉय कुमार सरेन होंगे विश्व भारती के नए वीसी, पहली बार कोई आदिवासी संभालेगा संस्थान की कमान
Sat, 31 Aug 2024 07:27 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
Visva Bharti: विश्व भारती विश्वविद्यालय के नए कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर बिनॉय कुमार सरेन होंगे। प्रोफेसर अरबिंद मंडल, जो कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे, तत्काल प्रभाव से बिनॉय कुमार सरेन को कार्यभार सौंपेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरेन विश्व भारती के कुलपति बनने वाले पहले आदिवासी हैं।
विज्ञापन
Visva Bharti University
- फोटो : Official Website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Visva Bharti University: विश्व भारती विश्वविद्यालय के नए कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर बिनॉय कुमार सरेन होंगे। यह बात एक आधिकारिक बयान में कही गई है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार द्वारा 30 अगस्त को हस्ताक्षरित एक बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर अरबिंद मंडल, जो कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे, तत्काल प्रभाव से बिनॉय कुमार सरेन को कार्यभार सौंपेंगे।
विज्ञापन
सरेन विश्वविद्यालय के पल्ली शिक्षा भवन (ग्रामीण शिक्षा विभाग) के प्राचार्य और विश्वभारती की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था - कार्यकारी परिषद के सदस्य थे। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरेन विश्व भारती के कुलपति बनने वाले पहले आदिवासी हैं।
विज्ञापन
नवंबर 2023 के पहले सप्ताह में स्थायी कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, संजय कुमार मलिक ने नवंबर में कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला। कुछ महीने पहले मंडल ने उनका स्थान लिया था। अब सरेन मंडल का स्थान लेंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि केंद्र आने वाले दिनों में स्थायी कुलपति के नाम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X