फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Vidhan Parishad recruitment end today for 26 Stenographers/ABO posts, apply here

Bihar Vidhan Parishad Recruitment: स्टेनोग्राफर, एबीओ पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, यहां से करें आवेदन

Tue, 02 Apr 2024 02:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद आज स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ब्रांच ऑपरेटर के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Parishad recruitment end today for 26 Stenographers/ABO posts, apply here
Bihar Vidhan Parishad Recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 : बिहार विधान परिषद आज, 2 अप्रैल को स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ब्रांच ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 19 रिक्तियां असिस्टेंट ब्रांच ऑपरेटर के पद के लिए हैं, 5 रिक्तियां डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए हैं और 2 रिक्तियां स्टेनोग्राफर पदों के लिए हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा
डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष (लिंग और पद के आधार पर) के बीच होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता

  • असिस्टेंट ब्रांच ऑपरेटर के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटर परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यक टाइपिंग गति भी होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री और अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यक टाइपिंग गति होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
बिहार के एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है।

Bihar Vidhan Parishad Recruitment: ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट करके फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed