Bihar UGEAC 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी, इन दस्तावेजों को रखें तैयार
Bihar UGEAC 2024 Counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने आज अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग राउंड 2 के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar UGEAC 2024 Counselling: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज, 9 अगस्त को बिहार अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2024 के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की है। राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार बिहार यूजीईएसी 2024 सीट आवंटन की जांच आधिकारिक वेबसाइट- bcece.admissions.nic.in. के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीदवार 12 अगस्त तक बिहार यूजीईएसी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार, बिहार यूजीईएसी 2024 राउंड 2 दस्तावेज सत्यापन 10 से 12 अगस्त, 2024 तक किया जाएगा।
बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग शेड्यूल
राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन- 1 से 4 अगस्त, 2024
राउंड 2 के लिए सीट आवंटन- 9 अगस्त 2024
राउंड 2 के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करें- 9 से 12 अगस्त, 2024
आवश्यक दस्तावेज
यूजीईएसी 2024 के माध्यम से सीट आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सत्यापन केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार यूजीईएसी काउंसलिंग सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं।
यूजीईएसी 2024 के माध्यम से सीट आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सत्यापन केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार यूजीईएसी काउंसलिंग सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं:
- जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 की मूल प्रति
- जेईई मेन स्कोरकार्ड 2024 की मूल प्रति
- कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- कक्षा 12/समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- आवासीय प्रमाणपत्र (डोमिसाइल)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाणपत्र/दस्तावेज मूल रूप में
- पासपोर्ट आकार के छह दो फोटो, जेईई मेन 2024 के एडमिट कार्ड पर चिपकाए गए समान।
- यूजीईएसी 2024 के ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र (भाग ए और भाग बी) का डाउनलोड किया गया प्रिंट
- आधार कार्ड
- कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे डीक्यू (पीएच) प्रमाणपत्र
- भरे हुए विकल्पों की पर्ची की प्रिंट प्रति
- अनंतिम सीट आवंटन पत्र के तीन जोड़े
कमेंट
कमेंट X