Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, शिक्षा ऋण अब ब्याज रहित, किस्त अवधि भी बढ़ी; CM नीतीश का एलान
Bihar Student Credit Card: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण ब्याज रहित होंगे। इसके साथ ही, ऋण चुकाने की किस्त अवधि भी बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम नीतीश ने अपने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) के माध्यम से जानकारी दी है कि राज्य में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए शिक्षा ऋण पूरी तरह ब्याज रहित होगा।
इस योजना के तहत पहले सामान्य आवेदकों को 4 लाख रुपए तक के ऋण पर 4 प्रतिशत और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर छात्रों को केवल 1 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलता था। अब इन सभी छात्रों के लिए शिक्षा ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
किस्त अवधि भी बढ़ी
पहले 2 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (5 वर्ष) में लौटाने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 84 मासिक किस्तों (7 वर्ष) कर दिया गया है। वहीं, 2 लाख रुपए से अधिक ऋण राशि को 120 मासिक किस्तों (10 वर्ष) में लौटाने की सुविधा दी गई है।
सीएम नीतीश ने ट्वीट में लिखा कि 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे।
देखें सीएम नीतीश का ट्वीट
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की खास बातें
इस योजना के तहत अधिकतम ऋण राशि 4 लाख रुपए है और अब सभी आवेदकों के लिए ब्याज दर पूरी तरह 0% होगी। ऋण चुकाने की किश्त अवधि भी बढ़ा दी गई है, 2 लाख रुपए तक के ऋण को 7 वर्ष (84 मासिक किस्तों) में और 2 लाख रुपए से अधिक राशि को 10 वर्ष (120 मासिक किस्तों) में चुकाया जा सकेगा। पात्रता की दृष्टि से यह योजना 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए है।
कमेंट
कमेंट X