फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Sakshamta Pariksha 2 Exam dates out, STET rescheduled to 20 June; Here is notice

BSEB: 20 जून को बिहार एसटीईटी और 26 से होगी सक्षमता परीक्षा, संशोधित कार्यक्रम हुआ जारी; यहां देखें नोटिस

Fri, 14 Jun 2024 08:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 08:38 PM IST
सार

Bihar Sakshamta Pariksha, BSEB STET 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार सक्षमता परीक्षा (द्वितीय) की तिथियों की घोषणा की है। साथ ही, समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की पुनर्निधारित तिथि भी साझा की है।

विज्ञापन
Bihar Sakshamta Pariksha 2 Exam dates out, STET rescheduled to 20 June; Here is notice
BSEB STET, Sakshamta Pariksha - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Bihar Sakshamta Pariksha 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज बिहार सक्षमता परीक्षा (द्वितीय) की तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की गई है। घोषित तिथि के अनुसार यह परीक्षा 26 जून, 2024 से 28 जून, 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 85 हजार से भी अधिक शिक्षक शामिल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालय के (कक्षा 1-5) शिक्षक अभ्यर्थियों, मध्य विद्यालय के (कक्षा 6-8) के शिक्षक अभ्यर्थियों, माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा 9-10) के शिक्षक अभ्यर्थियों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा 11-12) के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2:30 घंटे का समय निर्धारित है।

विज्ञापन

Bihar STET 2024: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तिथि

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया जाना था, जोकि अब 20 जून को पुनर्निधारित कर दिया गया है। बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 जून को पूर्वनिर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले जारी प्रवेश पत्र ही साथ लाना होगा।

Bihar STET Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • यहां पर दिख रहे बिहार एसटेट पेपर 2 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed