Bihar Polytechnic 2019: बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा कब और कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपटिटीव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने आज यानी 11 जून, 2019 को बिहार पॉलिटेक्निक लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें की पहले परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 जून को किए जाने थे और बिहार पॉलिटेक्निक 2019 प्रवेश परीक्षा पहले 16 और 17 जून को आयोजित की जानी थी। लेकिन अब यह परीक्षा 23 और 24 जून को आयोजित होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा से सबंधित जानकारी जैसे आवेदकों का रोल नंबर, परीक्षा केन्द्र और समय आदि की जानकारी दी गई हैं। नीचे आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने कुछ निर्देश मिलेंगे उनका पालन कर उम्मीदवार आसानी से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: यदि गए प्रवेश पत्र डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X