फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar NEET UG Counselling 2025: Revised Round 1 Schedule Released, Register by August 18

Bihar NEET UG Counselling 2025: पहले राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, अब 18 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

Wed, 13 Aug 2025 11:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 13 Aug 2025 11:56 AM IST
सार

Bihar NEET Counselling 2025:  बिहार नीट काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 18 अगस्त है।

विज्ञापन
Bihar NEET UG Counselling 2025: Revised Round 1 Schedule Released, Register by August 18
Bihar NEET UG Counselling 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद बोर्ड ने बिहार नीट काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का संशोधित (Revised) शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 अगस्त से दोबारा शुरू हो गई है, जो कि 18 अगस्त 2025 तक चलेगी।
विज्ञापन


वे उम्मीदवार जो पहले रजिस्ट्रेशन या चॉइस फिलिंग पूरी नहीं कर सके थे, वे अब bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 30 जुलाई से 8 अगस्त के बीच की गई सभी चॉइस फिलिंग अवैध मानी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नए सिरे से विकल्प भरने होंगे।
विज्ञापन



 

Bihar NEET Counselling 2025: संशोधित कार्यक्रम

इवेंट्स तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 13 अगस्त 2025
अंतिम तिथि (रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान) 18 अगस्त 2025
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025
रैंक कार्ड जारी होने की तिथि 20 अगस्त 2025
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त 2025
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना 26 से 28 अगस्त 2025
दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन 26 से 28 अगस्त 2025

पुराने रजिस्ट्रेशन और विकल्प अमान्य

जो उम्मीदवार पहले से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी नए विकल्प भरना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार संशोधित तिथियों में चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे काउंसलिंग में सीट अलॉट नहीं की जाएगी।

प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन को लेकर अहम फैसला

बिहार नीट काउंसलिंग 2025 को कुछ समय के लिए इसलिए रोका गया था क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया था कि प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस एक जैसी होनी चाहिए। लेकिन अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि UGMAC 2025 के तहत प्राइवेट संस्थानों में 100% सीटों पर पिछले साल की तरह ही निर्धारित फीस पर एडमिशन होगा।

किन कोर्सेज के लिए हो रही है यह काउंसलिंग?
  • MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी)
  • BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
  • BVSc & AH (पशु चिकित्सा और पशुपालन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed