{"_id":"689c2fd0bd1f354d420f183e","slug":"bihar-neet-ug-counselling-2025-revised-round-1-schedule-released-register-by-august-18-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar NEET UG Counselling 2025: पहले राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, अब 18 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar NEET UG Counselling 2025: पहले राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी, अब 18 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
Wed, 13 Aug 2025 11:56 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
Bihar NEET Counselling 2025: बिहार नीट काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 18 अगस्त है।
विज्ञापन
Bihar NEET UG Counselling 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद बोर्ड ने बिहार नीट काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का संशोधित (Revised) शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 अगस्त से दोबारा शुरू हो गई है, जो कि 18 अगस्त 2025 तक चलेगी।
वे उम्मीदवार जो पहले रजिस्ट्रेशन या चॉइस फिलिंग पूरी नहीं कर सके थे, वे अब bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 30 जुलाई से 8 अगस्त के बीच की गई सभी चॉइस फिलिंग अवैध मानी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नए सिरे से विकल्प भरने होंगे।
विज्ञापन
वे उम्मीदवार जो पहले रजिस्ट्रेशन या चॉइस फिलिंग पूरी नहीं कर सके थे, वे अब bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 30 जुलाई से 8 अगस्त के बीच की गई सभी चॉइस फिलिंग अवैध मानी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नए सिरे से विकल्प भरने होंगे।
विज्ञापन
Bihar NEET Counselling 2025: संशोधित कार्यक्रम
| इवेंट्स | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत | 13 अगस्त 2025 |
| अंतिम तिथि (रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान) | 18 अगस्त 2025 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2025 |
| रैंक कार्ड जारी होने की तिथि | 20 अगस्त 2025 |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 24 अगस्त 2025 |
| अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना | 26 से 28 अगस्त 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन | 26 से 28 अगस्त 2025 |
पुराने रजिस्ट्रेशन और विकल्प अमान्य
जो उम्मीदवार पहले से आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी नए विकल्प भरना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार संशोधित तिथियों में चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे काउंसलिंग में सीट अलॉट नहीं की जाएगी।प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन को लेकर अहम फैसला
बिहार नीट काउंसलिंग 2025 को कुछ समय के लिए इसलिए रोका गया था क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया था कि प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस एक जैसी होनी चाहिए। लेकिन अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि UGMAC 2025 के तहत प्राइवेट संस्थानों में 100% सीटों पर पिछले साल की तरह ही निर्धारित फीस पर एडमिशन होगा।किन कोर्सेज के लिए हो रही है यह काउंसलिंग?
- MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी)
- BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
- BVSc & AH (पशु चिकित्सा और पशुपालन)
कमेंट
कमेंट X