{"_id":"682db4a2d48bd3ac160092c4","slug":"bihar-iticat-2025-last-date-near-for-iti-entrance-exam-registration-apply-soon-at-bceceboard-bihar-gov-in-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि नजदिक, जल्द करें पंजीकरण वरना छूट जाएगा मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि नजदिक, जल्द करें पंजीकरण वरना छूट जाएगा मौका
Wed, 21 May 2025 04:41 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 21 May 2025 04:41 PM IST
सार
Bihar ITICAT 2025 Registration: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar ITICAT 2025: अगर आप बिहार के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लेना चाहते हैं, तो अब देर करने की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2025 तय की गई है और अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं।
विज्ञापन
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में हर साल हजारों युवा अपने करियर की शुरुआत करते हैं। ऐसे में यह मौका न गंवाएं और जल्दी से bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
विज्ञापन
बिहार आईटीआईसीएटी 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 24 मई 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25 मई 2025 |
| सुधार विंडो | 26 से 27 मई 2025 |
| प्रवेश पत्र जारी | 7 जून 2025 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 15 जून 2025 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- जिन उम्मीदवारों ने बीएसईबी, सीबीएसई या किसी अन्य समकक्ष बोर्ड जैसे मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है या दे रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
- न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और 17 वर्ष (एमएमटी और एमटी ट्रेड्स के लिए) है, जबकि परीक्षा में बैठने की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
इतना है पंजीकरण शुल्क
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बिहार आईटीआई कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये है।
- विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 430 रुपये का भुगतान करना होगा।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
Bihar ITICAT 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको होमपेज में “Online Application Portal of ITICAT-2025” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
- अब फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X