Bihar Compartment Exam 2025: परीक्षा में देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जूता-मोजा पहनकर आना मना
Bihar Compartment Exam 2025: बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा 2025 के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर केंद्र में जाना वर्जित रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Compartment Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष (कंपार्टमेंटल व सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, छात्रों के लिए जूता और मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षार्थी जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते। इससे सुरक्षा जांच और नकल रोकने में मदद मिलेगी। परीक्षार्थियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा ताकि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
परीक्षा का टाइम टेबल और प्रवेश समय
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा का टाइम टेबल और प्रवेश समय निर्धारित कर दिया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 मई से 13 मई 2025 तक चलेगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 7 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 9:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी और इसके लिए प्रवेश 1:00 बजे से प्रारंभ होगा। 1:30 बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन्टरमीडिएट/मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 : परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/vfHo0R6CoQ
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 30, 2025
परीक्षा सामग्री का वितरण
बोर्ड ने सभी परीक्षा सामग्री को जिला शिक्षा कार्यालय (DEO) में उपलब्ध करा दिया है। प्रत्येक केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे 30 अप्रैल से सामग्री प्राप्त कर लें। किसी भी कमी की स्थिति में बोर्ड द्वारा आपात मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की व्यवस्था की गई है:
- परीक्षा नियंत्रक: 9006254153
- उप परीक्षा नियंत्रक: 7061281841
- प्रशासनिक प्रभारी: 9431483830
- केंद्रीय प्रशाखा अधिकारी: 9905353078
कमेंट
कमेंट X