फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Govt Schools to Hold Half-Yearly Exams for Classes 1 to 8 from September 10

Bihar School Exam: सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10 सितंबर से एग्जाम; देखें तिथियां

Tue, 29 Jul 2025 03:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Jul 2025 03:33 PM IST
सार

Bihar School Half yearly Exam: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 10 सितंबर में आयोजिक होंगी।

विज्ञापन
Bihar Govt Schools to Hold Half-Yearly Exams for Classes 1 to 8 from September 10
- फोटो : freepik

विस्तार

Class 1 to 8 Exam Schedule: बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान स्तर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय सारिणी 10 से 15 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।  परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा मौखिक (oral) रूप में वर्ग शिक्षक द्वारा संचालित की जाएगी, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों की परीक्षा लिखित (written) रूप में ली जाएगी।

विज्ञापन

10 से 15 सितंबर तक परीक्षा

बिहार के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा मौखिक रूप में ली जाएगी, जिसे उनके वर्ग शिक्षक द्वारा निर्धारित तिथि पर पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

 

कक्षा 1 और 2 के छात्रों की परीक्षा के लिए विषयवार प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हीं प्रश्नों के आधार पर विद्यालय में मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, कक्षा 3 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण तथा कला विषय की परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेडिंग व्यवस्था और कक्षा 6 का मूल्यांकन

इस परीक्षा में स्कूल स्तर पर ही ग्रेडिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कक्षा 6 के छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा व कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, तथा कला जैसे विषयों का मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर किया जाएगा और इन्हीं विषयों में ग्रेडिंग दी जाएगी। 

देखें पूरा टेबल

तारीख प्रथम पाली द्वितीय पाली कक्षा
10 सितंबर पर्यावरण अध्ययन सामाजिक विज्ञान/विज्ञान 6वीं से 8वीं
11 सितंबर हिंदी (दूसरी भाषा/अहिंदी भाषी के लिए) गणित 3वीं से 8वीं
12 सितंबर हिंदी या बांग्ला संस्कृत 3वीं से 8वीं / 6वीं से 8वीं
13 सितंबर अंग्रेजी अंग्रेजी 1वीं से 2वीं / 3वीं से 8वीं
14 सितंबर उर्दू - 3वीं से 8वीं
15 सितंबर हिंदी या उर्दू या बांग्ला गणित 1वीं से 2वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed