Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड का रिजल्ट जारी, 84.11 प्रतिशत सफल
Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है।
विस्तार
Bihar DElEd Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों का लगभग 2.5 लाख छात्र इंतजार कर रहे थे। बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा पूरे राज्य में 05 जून से 15 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम की घोषणा के बाद काउंसलिंग सह प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X