फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DElEd 2025 dummy admit card releasing today at deledbihar.com, check notice

Bihar DElEd Dummy Admit Card: बिहार डीएलएड के लिए आज जारी होंगे डमी प्रवेश पत्र, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 11 Feb 2025 10:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

Bihar DElEd 2025 Dummy Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 11 फरवरी को समिति के पोर्टल पर बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर करेगा। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Bihar DElEd 2025 dummy admit card releasing today at deledbihar.com, check notice
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar DElEd 2025 Dummy Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2025 के डमी एडमिट कार्ड (deledbihar.com) पर जारी करेगा। बोर्ड ने इसकी जानकारी एक्स के माध्यम से दी है।

विज्ञापन


डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो 11 फरवरी से 17 फरवरी, 2025 तक सक्रिय रहेगी। बीएसईबी ने कहा कि 17 फरवरी की समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

इतना लगेगा श्रेणी परिवर्तन शुल्क

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण कोटि में परिवर्तन करना है, उन्हें परिवर्तित कोटि के लिए निर्धारित शुल्क राशि का भुगतान करना होगा। यदि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या विकलांग व्यक्ति (Pwd) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अपनी श्रेणी बदलते हैं, तो उन्हें 17 फरवरी, 2025 तक 200 रुपये की शेष राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

बोर्ड ने आगे कहा, "ऐसा करने में विफल रहने पर अंतिम एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।"

इस दिन होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं। बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यह ढाई घंटे या 150 मिनट तक चलेगा। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले  उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
  • इसके बाद, होम पेज पर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • अब मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • डमी एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed