फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DCECE 2024: Last chance to apply for Diploma Certificate Entrance Exam today, apply here

Bihar DCECE 2024: डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने का आज अंतिम मौका, यहां करें आवेदन

Tue, 21 May 2024 09:35 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Tue, 21 May 2024 09:35 AM IST
सार

Bihar DCECE 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) आज, 21 मई को बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बिहार डीसीईसीई) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar DCECE 2024: Last chance to apply for Diploma Certificate Entrance Exam today, apply here
Bihar DCECE 2024 - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 

विज्ञापन

Bihar DCECE 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) आज, 21 मई को बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बिहार डीसीईसीई) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in. पर जाकर जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को  कल 22 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद बोर्ड 24 से 26 मई तक तीन दिनों के लिए फॉर्म सुधार विंडो खोलेगा। इस विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपने फोर्म में सुधार कर पाएंगे। इस वर्ष, बिहार डीसीईसीई की परीक्षा 22 और 23 जून को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

Bihar DCECE 2024: आवेदन शुल्क 

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 750 रुपये, किन्हीं दो पाठ्यक्रमों के लिए 850 रुपये और तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 950 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 480 रुपये, किसी भी दो कोर्स के लिए 530 रुपये और तीनों कोर्स के लिए 630 रुपये का भुगतान करना होगा।

Bihar DCECE 2024: शाक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या पूरी कर रहे हैं, वे डीसीईसीई पीई और पीएमएम पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीएम पाठ्यक्रम समूह में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए या पूरी करने की प्रक्रिया में होना चाहिए।

Bihar DCECE 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद 'डीसीईसीई पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फोर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed